शाहजहांपुर: गमगीन माहौल में हुआ शोभित और कार्तिकेय का अंतिम संस्कार

Spread the love

 

 

 लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर बंथरा के पास रविवार की दोपहर हुए हादसे में जान गंवाने वाले कोचिंग संचालक शोभित गुप्ता और छात्र कार्तिकेय गुप्ता का सोमवार को बेहद गमगीन माहौल में अलग-अलग श्मशान घाटों पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान नगर की तमाम दुकानें शोक में बंद रहीं।

शोभित और कार्तिकेय एक अन्य युवक के साथ रविवार को किसी काम से शाहजहांपुर गए थे। वहां से दोपहर में लौटते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से टकरा गई थी। हादसे में दोनों की मौत की सूचना मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। तमाम लोग सुबह से दोनों के घरों पर इकट्ठा होकर हादसे पर अफसोस जताते रहे।

शोभित और कार्तिकेय के घरों से उठतीं चीत्कारें सुनकर हर कोई द्रवित हो उठा। शोभित की पत्नी अनन्या बार-बार एक ही बात दोहराये जा रही हैं कि भगवान मेरे शानू (पति) को उठा दो, चाहें मेरा सब कुछ ले लो। शोक जताने आए लोगों से परिवार वाले बात करने की स्थिति में भी नहीं। अंतिम संस्कार के वक्त घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम संस्कार से पहले भारी भीड़ हो जाने से ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था संभाली।


Spread the love
और पढ़े  PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामला: दिल्ली पुलिस ने नहीं दर्ज की रेगुलर FIR
  • Related Posts

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन खर्च को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि…


    Spread the love