तहसील कालपी अंतर्गत ग्राम सधारा पहुंचे सपा नेता अजीत यादव, दुःखी परिवार को दी सांत्वना

कालपी /जालौन सपा नेता अजीत यादव का जन्म से ही समाजसेवा में विशेष लगाव, समाजसेवा में रहते हैं लीन, लोगों के सुख दुःख में सदैव रहते हैं साथ। हाल ही में तहसील कालपी अंतर्गत ग्राम सधारा में एक गरीब किसान प्रहलाद पाल की दो पुत्रियों की सर्प के काटने से मौत हो गई जोकि राजवती उम्र 10 वर्ष व रीना उम्र 8 वर्ष हैं। प्रहलाद पाल का परिवार सर्प दंश से बड़ा ही विचलित व भयभीत है। इस विपत्ति के समय सपा नेता अजीत यादव व अमर सिंह चंदेल ने दुःखी पिता प्रहलाद पाल से मिलकर ढांढस बँधाते हुए इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया व पार्टी जिलाध्यक्ष सहित प्रदेश कार्यालय में घटना की जानकारी दी और कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी पर भी आ सकती इसलिए हम सबको इनकी मदद करनी चाहिये ये हमारा धर्म है जो हम सब इनकी मदद के लिये आगे आ रहे हैं साथ ही सपा नेता ने मौके पर पीड़ित पिता प्रहलाद पाल का कच्चा मकान देखा, बोले सपा सरकार बनने पर लोहिया आवास के तहत पक्का मकान बनवाया जाएगा। इस दुःख की घरी में मौके पर पूर्व प्रधान सधारा मलखान पाल, रोहित सिंह चंदेल, राजू यादव,विक्रम यादव,कल्लू अहिरवार आदि समाजवादी जनसेवक मौजूद रहे ।।

और पढ़े  UP- प्रदेश में आज से दिखेगा अर्नब का असर, इन जिलों में भारी बारिश और ओले गिरने की चेतावनी, यह है अलर्ट
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…