देहरादून: आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने उत्तराखंड आएगी केंद्र की 7 सदस्यीय टीम, सरकार भेजेगी प्रस्ताव

Spread the love

 

राज्य  में लगातार आ रहीं आपदाओं के नुकसान का आकलन करने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम उत्तराखंड आएगी। दूसरी ओर मुख्य सचिव के निर्देश पर राज्य सरकार भी एक प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को 25 अगस्त तक नुकसान का आकलन कर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, आपदा से हुए नुकसान का आकलन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जो केंद्र को भेज जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में गठित टीम आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग, पोस्ट डिजास्टर नीड एसेसमेंट करवाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा की जाएगी।

केंद्र की ओर से गठित टीम में चीफ इंजीनियर, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर आदि अधिकारी शामिल हैं। टीम आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी। टीम को धराली, स्यानाचट्टी, पौड़ी, थराली समेत अन्य क्षेत्र में हुए नुकसान के बारे में स्थलीय निरीक्षण के दौरान अवगत कराया जाएगा। कई विभागों ने आपदा में हुए नुकसान की रिपोर्ट दे दी है। बाकी की आने के बाद ही केंद्र को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस प्रस्ताव की हकीकत जांचने के लिए ही यह टीम आती है।


Spread the love
और पढ़े  मसूरी- एक दूजे के हुए कुलदीप-वंशिका, बरात में चहल, रिंकू ने मचाया धमाल, धीरेंद्र शास्त्री भी पहुंचे
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love