चमोली आपदा: CM धामी का निर्देश- क्षतिग्रस्त मकानों के लिए और मृतकों के परिजनों को दें 5 लाख की सहायता राशि

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार रात आपदा परिचालन केंद्र में थराली (चमोली) आपदा राहत कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि क्षतिग्रस्त मकानों के लिए पांच लाख की सहायता राशि तत्काल प्रभावितों को जारी की जाए।

इसके साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को भी पांच लाख की सहायता राशि तत्काल देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि स्याना चट्टी से पानी की निकासी की व्यवस्था जल्द से जल्द की जाए। थराली में जो लोग बेघर हुए हैं तात्कालिक रूप से उनके लिए व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही पुनर्वास का काम भी तेजी से किया जाए।

 

जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि थराली आपदा प्रभावित क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क नेटवर्क सहित सभी मूलभूत जरूरत को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। प्रभावितों को बांटी जाने वाली राशन सहित सभी प्रकार की राहत सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्रभावितों को राहत सामग्री और सभी आवश्यक सामान एक साथ दिया जाए।
 

थराली आपदा के दौरान जिलाधिकारी चमोली के तत्काल मौके पर पहुंचने, प्रभावितों को तत्परता से राहत पहुंचाने एवं बेहतरीन प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री ने कहा, अन्य आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में भी इसी तरह प्रभावी समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किए जाने चाहिए। मुख्यमंत्री ने थराली आपदा में प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के काम को भी सराहा। मुख्यमंत्री ने राज्य में अगले दो दिन ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों को तैयारी पूरी रखने व आपदा प्रबंधन सामग्री उपकरण आदि संवेदनशील स्थानों पर रखने के निर्देश दिए।

और पढ़े  चमोली: 2 दिन से लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव, रेस्क्यू अभियान चलाया गया, नैनीसैण सड़क पर हुआ बरामद

अध्ययन के लिए कमेटी गठित कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने चमोली के थराली, पौड़ी के सैजी और उत्तरकाशी जिले के धराली में आई आपदाओं के पैटर्न के अध्ययन के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित एजेंसियों के विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों की एक कमेटी गठित कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे ।

  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…