Tharali Disaster: सीएम धामी थराली पहुंचे, आपदा प्रभावितों ने जताई नाराजगी, गाड़ी के आगे बैठी महिलाएं

 

उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना को अभी कुछ ही दिन हुए थे कि चमोली के थराली तहसील में शुक्रवार देर रात बादल फटने की खबर सामने आ गई। क्षेत्र में 90 परिवार प्रभावित हुए हैं। आज मुख्यमंत्री धामी आज जायजा लेंगे। राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है।

 

आपदा प्रभावितों ने सीएम से जताई नाराजगी

स्थलीय निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएम धामी के सामने आपदा प्रभावितों ने नाराजगी जलाई। महिलाएं सीएम की गाड़ी के आगे बैठी।

सीएम ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया

आपदा प्रभावितों से मिलने के बाद सीएम धामी ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

सीएम ने आपदा प्रभावितों को दिए राहत राशि के चेक

आपदा प्रभावितों से मिलने के बाद सीएम ने उन्हें राहत राशि के चेक भी दिए।

राहत शिविर में आपदा प्रभावितों से मिले सीएम

सीएम पुष्कर सिंह धामी कुलसारी पहुंचे। यहां उन्होंने राहत शिविर में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

सीएम धामी पहुंचे कुलसारी

आपदा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने सीएम धामी कुलसारी पहुंचे। उन्होंने हेलीपेड पर प्रशासन की टीम से फीडबैक लिया।
थराली के लिए निकले सीएम
आपदाग्रस्त क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के लिए सीएम धामी थराली के लिए निकल गए हैं। वह क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। सीएम ने पोस्ट करते हुए लिखा किआपदा से प्रभावित हमारे भाई-बहनों की समस्याओं का त्वरित समाधान, आवश्यक सहयोग एवं पुनर्वास की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
और पढ़े  हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत बहे 3 युवक, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, चालक लापता
  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…