अयोध्या : मासूम दलित बिटिया को कैंडल जलाकर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अयोध्या,दिल्ली के कैंट इलाके में 9 साल की एक मासूम दलित बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना ने इंसानियत को शर्मसार किया। मासूम बच्ची के साथ हैवानियत कर की गई हत्या और जबरन अंतिम संस्कार किए जाने के विरोध में कांग्रेसजनों ने देश की बेटी को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर पीड़ित परिजनों को तत्काल न्याय देकर मानवता को तार-तार करने वाले दुष्कर्मी दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने एवं जबरदस्ती अंतिम संस्कार करने वाले षड्यंत्रकारी दोषियों को कड़े से कड़ा दंड देने और जो भी पुलिसकर्मी इस घटना में लीपापोती कर रहे थे उनके खिलाफ भी कड़ी वैधानिक कार्यवाही की मांग उपस्थित कांग्रेसजनों ने की। इन नेताओं ने कहा ऐसी कठोर वैधानिक कार्यवाही जी की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना होने पाए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव,उग्रसेन मिश्रा,मोहम्मद शरीफ,रामकरन कोरी,वेद सिंह कमल,अब्दुल हकीम,बसंत मिश्रा,राहुल मौर्य,रामचरित्र मौर्य,उमेश उपाध्याय,बलवीर सिंह कोरी,मोहम्मद अहमद टीटू,बृजेश रावत,डॉ विनोद गुप्ता,छेदी सोनकर,नीलम कोरी,अर्जुन सोनकर,अशोक कुमार राय,द्वारिका पाण्डेय,प्रमोद शुक्ला अमरजीत रावत,आशुतोष सिंह,शिवम पांडेय,शशि श्रीवास्तव आदि कांग्रेसजन मजूद रहे।

और पढ़े  UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…