उत्तरप्रदेश : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा करेंगे 7 व 8 अगस्त को यूपी का दौरा।

Spread the love

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 7 और 8 अगस्त को यूपी प्रवास के दौरान अवध से ब्रज तक चुनावी मंथन करेंगे। 7 अगस्त को लखनऊ में सरकार व संगठन को चुनावी एजेंडा सौंपने के बाद 8 अगस्त को आगरा में चुनावी बिगुल बजाएंगे।
नड्डा शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के सम्मेलन में उन्हें चुनाव में बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार प्रबंधन तक के गुर सिखाएंगे। दोपहर 3 बजे से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक लेंगे। प्रदेश सरकार के मंत्रियों और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी लेंगे। इसके बाद 8 अगस्त को नड्डा आगरा में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की चुनावी बैठक लेंगे। उनका ब्रज क्षेत्र के भाजपा विधायकों से भी बातचीत का कार्यक्रम है। नड्डा आगरा में कोरोना वारियर्स सम्मलेन में भी शामिल होंगे। 

लखनऊ में होने वाले कार्यक्रमों के लिए प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य, गोविंद नारायण शुक्ला और जेपीएस राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेयी ने बताया कि नड्डा के लखनऊ पहुंचने पर एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक कई जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- रामलला के दरबार पहुंचे पूर्व CM अरविंद केजरीवाल
  • Related Posts

    प्रदेश में कल से सक्रिय होगा मानसून, 66 जिलों में गरज-चमक का अलर्ट हुआ जारी, इन जिलों में होगी बारिश

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मानसून की दस्तक के लिए परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं…


    Spread the love

    प्रयागराज पहुंचे अखिलेश दिखाए गए काले झंडे, गो बैक के लगाए गए नारे, सपाइयों ने पीटा

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को प्रयागराज पहुंचने काले झंडे दिखाए गए। अंजान आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश गो बैक के नारे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *