अयोध्या : महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने किया नारियल तोड़कर मशीन से कार्य का शुभारंभ..

Spread the love

जनपद में एनजीटी के आदेश पर अफीम कोठी के पास कूड़ा डंपिंग एरिया में कूड़े के निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया गया है।जिसकी शुरुआत नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नारियल तोड़कर मशीन से कार्य का शुभारंभ किया है।शहर के सॉलिड बेस्ड कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। ये मशीने कूड़े का प्रोसेस करेंगी।कूड़े अलग-अलग तीन भागों में तोड़े जाएंगे।प्रॉसेस के बाद इस कूड़े को सीमेंट इंडस्ट्री व अन्य इंडस्ट्री में भेजे जाएंगे जंहा पर इसका प्रयोग ईंधन के रूप में किया जाएगा। यही नही साइंटिफिक प्रयोग के बाद उर्वरक के रूप में भी इसका उपयोग हो सकेगा।दरअसल डंपिंग एरिया के बगल में है 14 कोसी परिक्रमा मार्ग है.और परिक्रमा के दौरान दुर्गंध आती थी जिसके बाद एनजीटी ने इस कूड़े को हटाने का आदेश दिया था।ये डंपिंग एरिया सरयू के कछार में है। कूड़ा हटाने के बाद इस जमीन को सीता झील के रूप में डेवलप की जाएगी।इस मौके पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय डीएम अनुज झा व नगर आयुक्त विशाल सिंह मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  पीपल का पेड़ काटने की मिली सजा: SHO को 6 महीने तक नहीं मिलेगा थाने का चार्ज, सिपाहियों की भी बढ़ी मुश्किलें
  • Related Posts

    शाहजहांपुर- भीषण हादसा: कंटेनर की टक्कर से ऑटो सवार दंपती समेत 3 की मौत, तीन लोग घायल

    Spread the love

    Spread the loveशाहजहांपुर जिले में कांट-जलालाबाद हाईवे पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर से ऑटो को टक्कर लग गई। हादसे में कांट थाना क्षेत्र के गांव बवक्करपुर निवासी सनी कुमार…


    Spread the love

    वकीलों पर लाठीचार्ज- लखनऊ में पुलिस ने वकीलों पर किया लाठीचार्ज, अवैध चैंबरों पर बुलडोजर चलने का कर रहे थे विरोध,तनाव बढ़ा

    Spread the love

    Spread the love     राजधानी लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर रविवार को बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। नगर निगम, पुलिस व जिला प्रशासन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *