अयोध्या: अभिषेक सिंह ने महंत विजय दास से की शिष्टाचार भेंट, झूलनोत्सव की भव्यता देख हुए अभिभूत

Spread the love

 

वरिष्ठ समाजसेवी एवं मसौधा ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह बुधवार को पावन नगरी अयोध्या स्थित कंचन भवन पहुँचे। यहाँ उन्होंने कंचन भवन के पीठाधीश्वर महंत विजय दास से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान महंत विजय दास ने झूलनोत्सव की परंपरा और आध्यात्मिक महत्व पर चर्चा की। अभिषेक सिंह ने भगवान श्रीराम, सीता एवं लक्ष्मण के भव्य झूले के दर्शन किए और कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आयोजनों का अनुपम सौंदर्य पूरे देश को आकर्षित करता है।

उन्होंने झूलनोत्सव में की जा रही सजावट, भक्ति-भाव और श्रद्धालुओं की उमंग की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्सव अयोध्या की पहचान और गौरव है। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन गूंजते रहे और भक्त भगवान के दर्शन को उमड़े रहे।


Spread the love
और पढ़े  HC- सामूहिक दुष्कर्म में पहरा देने या पीड़िता को पकड़ने वाला भी मुख्य अपराधी के बराबर दोषी, सजा बरकरार
  • Related Posts

    यूपी मॉनसून सत्र- सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश, सदस्यों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Spread the love

    Spread the loveयूपी विधानमंडल का मानसून सत्र आज से शुरू हो गया है। विपक्षी दलों द्वारा शिक्षक भर्ती, चंदा चोरी समेत विभिन्न मुद्दों पर हंगामा किया गया। साथ ही शोक…


    Spread the love

    बदायूं में कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के बिनावर क्षेत्र में सोमवार सुबह कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई। मालगांव हाल्ट स्टेशन के पास हुई इस घटना से ट्रेन में…


    Spread the love