CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी का डमरुओं के निनाद से स्वागत, बरेली को दी 545 योजनाओं की सौगात

Spread the love

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली दौरे पर हैं। वह सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजकीय वायुमान से त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय बैठक कर जिलों के विकास कार्यों की प्रगति जानी।

 

अच्छी सरकार विकास समृद्धि लेकर आती है- योगी 
उन्होंने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो विकास और समृद्धि साथ लेकर आती है। यह वही तो बरेली है, 2017 से पहले दंगे का दाग लगता है। बरेली दंगाग्रस्त जनपद बन गया था। लेकिन 2017 के बाद दंगा नहीं बल्कि आज नाथ कॉरिडोर से बरेली की पहचान बन गई है। मुख्यमंत्री ने सातों नाथ मंदिरों का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सावन माह में नाथनगरी में आकर महादेव के चरणों में नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बरेली की जनता को विकास कार्यों के लिए बधाई।

मुख्यमंत्री योगी ने खिलाड़ियों को प्रमाणपत्रों देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया।

मुख्यमंत्री योगी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व प्रतीकात्मक चाबी, डमी चेक प्रदान किए।

मुख्यमंत्री योगी ने बटन दबाकर 322 विकास कार्यों का शिलान्यास और 223 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

डमरुओं के निनाद से स्वागत 
बरेली कॉलेज मैदान में बनाए गए विशाल पंडाल के मंच पर जब सीएम योगी पहुंचे तो डमरुओं की निनाद से उनका स्वागत किया गया।


Spread the love
और पढ़े  शादी के 1 साल बाद भी नहीं बनाए संबंध: विवाह में किए करोड़ों खर्च, पत्नी सच देख हिल गई
  • Related Posts

    अयोध्या: गेहूं के खेत में कटा मिला नवजात का सिर, इलाके में मची सनसनी, धड़ की तलाश में पुलिस

    Spread the love

    Spread the loveकोतवाली क्षेत्र के गीजा बनकट गांव में शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब गेहूं की कटाई के बाद खाली पड़े एक खेत में नवजात शिशु का…


    Spread the love

    15 घंटे बाद टंकी पर फंसे दोनों किशोर को सेना ने हेलीकॉप्टर से किया एयरलिफ्ट, देखें…

    Spread the love

    Spread the love   नगर के काशीराम आवास कॉलोनी के पास बने पानी की टंकी की सीढ़ी टूट कर गिरने से एक किशोर की मौत हो गई थी, जबकि दो…


    Spread the love