हेमकुंड साहिब: पंजाब के सिख श्रद्धालु की जंगल चट्टी में खाई में गिरकर मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव

Spread the love

 

 

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पुलना से दो किमी आगे जंगल चट्टी में एक सिख श्रद्धालु की खाई में गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलते ही गोविंदघाट पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची शव को निकला। शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जोशीमठ मोर्चरी भेजा दिया गया है।

रविवार को हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाते समय गुरप्रीत सिंह(18) पुत्र हरदीप सिंह, निवासी ग्राम काले, थाना सिहरटा, तहसील व जिला अमृतसर (पंजाब) यात्रा पर जा रहा था। वह 90 लोगों के जत्थे में शामिल था। थाना प्रभारी गोविंद घाट विनोद रावत ने बताया कि हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर जंगल चट्टी के समीप गुरप्रीत सिंह ने मुख्य पैदल मार्ग छोड़कर पुराने व क्षतिग्रस्त शॉर्टकट रास्ते का प्रयोग किया।

वह रेलिंग पार कर उस मार्ग पर गया, जो पहले से ही सुरक्षा कारणों के चलते बंद किया गया था। इसी दौरान फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गया। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस, एसडीआरएफ व अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला गया। अत्यंत दुर्गम स्थिति और खतरनाक ढलान के बावजूद टीम ने कड़ी मशक्कत कर उसे मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। जिसके बाद तत्काल नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, तीन गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई शुरुआत
  • Related Posts

    राममंदिर चढ़ावा चोरी पर HC में सुनवाई आज, क्या सीबीआई को सौंपी जा सकती है जांच? देरी पर उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveअयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में दाखिल तीन जनहित याचिकाओं पर 29 जून को सुनवाई संभावित है। पहली याचिका में मामले की जांच…


    Spread the love

    टिहरी- दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा की माता का निधन, मां ने बेटे के जन्मदिन के दिन दुनिया को कहा अलविदा

    Spread the love

    Spread the loveदिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी(72)  का दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 28 जून 1976 को उत्तरकाशी में जसपाल…


    Spread the love