हरिद्वार कुंभ : तैयारियां हुईं तेज, अनुष्ठान को लेकर अखाड़ों में सामंजस्य की पहल के लिए संतों ने की चर्चा

वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को लेकर अखाड़ों में सामंजस्य बैठाने की कवायद शुरू हो गई है। श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के महामंडलेश्वर स्वामी शंकर करौली महाराज सहित कई प्रमुख संतों ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज से भेंट की।

इस दौरान सभी अखाड़ों के सहयोग से हरिद्वार कुंभ मेले को दिव्य और भव्य स्वरूप में संपन्न कराने पर लंबी चर्चा हुई। श्रीमहंत डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि सभी अखाड़ों और संतों को साथ लेकर चलना ही उनका लक्ष्य है। डॉ. रविंद्रपुरी महाराज ने प्रयागराज महाकुंभ की सफलता का उदाहरण दिया।
उन्होंने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकारें हरिद्वार कुंभ मेले को भव्य स्वरूप में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान हरिद्वार आने वाले संत महापुरुषों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने कहा कि सभी अखाड़े एकजुट होकर हरिद्वार कुंभ मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराएंगे।
और पढ़े  दलेर मेहंदी विवाद: समर्थन में उतरे बादशाह, मीका और कपिल शर्मा, बोले- कलाकार की गरिमा का रखें ख्याल
  • Related Posts

    उत्तराखंड: राज्य कर विभाग ने दो माइक्रो ब्रेवरीज और आठ बार-क्लबों में मारे छापे, 2.5 करोड़ की कर चोरी पकड़ी

    उत्तराखंड राज्य कर विभाग ने देहरादून में टैक्स चोरी और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त कर प्रतीक जैन के निर्देश पर…

    देहरादून- दलेर मेहंदी विवाद: माफी मांगने के सवाल को टाल गए मंत्री उनियाल, बोले- तबीयत खराब थी तो बता देते

    दलेर मेहंदी-सुबोध उनियाल विवाद में मंत्री माफी मांगने के सवाल को टाल गए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी तबीयत खराब थी तो वो बता देते। उन्होंने ये भी कहा कि…