दलेर मेहंदी विवाद: मीका सिंह ने की CM धामी से अपील, बोले- सुबोध उनियाल वीडियो जारी कर भाई से माफी मांगें

गायक मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति सम्मान जताया है। उन्होंने कहा कि दलेर मेहंदी से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से फोन किया था। मीका ने इसके लिए धामी का आभार व्यक्त किया।

मीका ने पोस्ट में लिखा कि वह मुख्यमंत्री धामी को अच्छी तरह जानते हैं। वह विनम्र और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं और मीका उनके प्रति बहुत सम्मान रखते हैं। मीका ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से एक वीडियो जारी करने को कहें। इसमें वह दलेर मेहंदी के कार्यक्रम के दौरान उनके नशे में होने की बात कहने पर स्पष्टीकरण दें और उनसे माफी मांगें।
कहा कि कई बार गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन उन्हें सम्मानजनक तरीके से दूर भी किया जा सकता है। उन्हें उम्मीद है कि इस छोटे से कदम से विवाद खत्म होगा और दलेर मेहंदी के सम्मान व प्रतिष्ठा का ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और समझ पर भरोसा जताया। यह विवाद टिहरी के कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान सुबोध उनियाल की टिप्पणी के बाद शुरू हुआ था।
और पढ़े  बदरीनाथ धाम: आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी पहुंची नरसिंह मंदिर, शीतकाल के लिए यहीं होगी विराजमान
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…