पंचायत चुनाव- चमोली के देवलग्वाड़ में प्रधान प्रत्याशी का निधन, क्षेत्र में चुनाव स्थगित

 

 

चमोली में विकासखंड के देवलग्वाड़ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह (38) का निधन हो गया। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यहां प्रधान पद का चुनाव स्थगित कर दिया है। राजेंद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, राजेंद्र सिंह पुत्र नैन सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें थराली अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। शनिवार को उपचार के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। राजेंद्र सिंह के निधन से उनके गांव देवलग्वाड़ में शोक की लहर छा गई है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गए हैं।

 

उनके निधन की जानकारी लगने पर विकासखंड के निर्वाचन अधिकारी अश्विनी गौतम ने पत्र जारी कर देवलग्वाड़ में प्रधान पद पर चुनाव स्थगित करने की घोषणा की है। हालांकि, अन्य पदों पर चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।

और पढ़े  देहरादून -BJP की सांगठनिक बैठक: उत्तराखंड पहुंचे राम माधव ने नेताओं में भरा जोश, बोले-बहुमत नहीं, इस बार बहुत मत चाहिए
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…