उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हरियाणा के CM, कांवड़ यात्रा में बाधा पहुंचाने पर सख्त कार्रवाई की कही बात

 

 

प्रदेश दौरे पर आए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, कांवड़ भगवान शिव की यात्रा है। इस यात्रा को शिव भक्त बड़े श्रद्धा के साथ करते हैं। कोई शरारती तत्व यात्रा में किसी भी तरह से बाधा पहुंचाने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद नरेश बंसल के आवास पर जाकर उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मीडिया से बातचीत में सैनी ने कहा, कांवड़ यात्रा में दूर-दूर से शिव भक्त गंगा का पवित्र जल लेने आते हैं।

पैदल चलकर पवित्र जल को श्रद्धा के साथ अपने गांव व शहर के शिवालयों में जलाभिषेक करते हैं। यदि कोई शरारती तत्व कांवड़ यात्रा में हुड़दंग या बाधा पहुंचाता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की ओर से चलाए गए कालनेमि अभियान की सराहना की। कहा, इस तरह का अभियान हरियाणा में भी चलाया जाएगा।
और पढ़े  उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव: एबीवीपी का दबदबा, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम, इन कॉलेज में जीती एनएसयूआई
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…