हरिद्वार: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 94 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, 13 निरीक्षकों को कोतवालियों की कमान

पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत 94 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें 13 निरीक्षकों को अलग-अलग कोतवालियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कई थानों के वरिष्ठ उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी और सीआईयू में तैनात पुलिसकर्मियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।

 

सभी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के अनुसार निरीक्षक चंद्रभान सिंह को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर से कोतवाली नगर, अमरजीत सिंह को प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद से ज्वालापुर, केसी भट्ट को पुलिस लाइन से कनखल, नंद किशोर भट्ट को पुलिस लाइन से रुड़की, राजेंद्र खोलिया को पुलिस लाइन से कलियर, विनोद गुसाईं को पुलिस लाइन से पथरी, मनोज मैनवाल को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय से मंगलौर, भगवान महर को प्रभारी निरीक्षक मंगलौर से श्यामपुर, राकेश शाह को पुलिस लाइन से रानीपुर, अनिरुद्ध मैठाणी को पुलिस लाइन से सिडकुल, संजय मिश्रा को पुलिस लाइन से खानपुर, कुंदन राम आर्य को पुलिस लाइन से झबरेड़ा और प्रदीप रावत को पुलिस लाइन से बहादराबाद का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा अन्य को भी अलग अलग जिम्मेदारी दी गई है।

और पढ़े  नई टिहरी: नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जिपं सदस्य के पति ने दी तहरीर
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…