विकासनगर में दर्दनाक हादसा: कोटी रोड के पास खाई में गिरा वाहन, दो साल की बच्ची समेत 2 की मौत, 3 घायल

कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के निकट एक वाहन अनियंत्रित होकर टोंस नदी में जा गिरा। हादसे में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल छह लोग सवार थे। चालक को भी मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, सवारी वाहन हिमाचल प्रदेश के नेरूआ से विकासनगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान कालसी-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर धमोग के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और सीधे टोंस नदी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

दुर्घटना में दो साल की बच्ची और 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, वाहन में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।  वाहन में सवार सभी लोग नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव शुरु किया गया।

और पढ़े  देहरादून: 100 वर्ष से अधिक आयु वाले 109 मतदाताओं का होगा दोबारा सत्यापन, DM ने दिए निर्देश
  • Related Posts

    उत्तराखंड: कोटद्वार में वाहन खाई में गिरा, चालक समेत 8 लोगों की मौत,बैंक का काम निपटाकर लौट रही थीं महिलाएं

    पौड़ी जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वैन अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर नीचे खाई…

    उत्तरकाशी: नौ साल बाद सऊदी अरब से वतन लौटे इंद्रमणि नौटियाल, पिता को लाने के लिए बेटी ने छेड़ी थी मुहिम

    उत्तरकाशी गाजणा क्षेत्र के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल आज शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। सऊदी अरब में लंबे समय तक कानूनी प्रक्रिया में उलझे रहने के बाद अब वह अपने…