राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की मान्यता के बिना प्रदेश के कई मदरसों में बच्चों को धार्मिक शिक्षा दी जा रही है, जिनमें बच्चों के लिए न ड्रेस कोड लागू है न ही बैठने के लिए फर्नीचर की समुचित व्यवस्था है। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ.सुरजित सिंह गांधी के मुताबिक मानकों की अनदेखी करने वाले 14 मदरसों को नोटिस जारी किया है।
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने इन मदरसों को जारी किया नोटिस
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने 14 मदरसों को नोटिस जारी किया है। जिसमें मदरसा दारुल उलूम जकरिया बिजोली, मदरसा बाबुल उमूम बिजोली, रुड़की, इस्लामिया अरबिया तालीमुल कुरान बिजोली, अरबिया फैजानुल उलूम नगला इमरती, दारुल उलूम महमूदिया, जूनियर हाईस्कूल नगला इमरती, दारूल उलूम दारे अरकम, लालपुर कुराड, दारूल उलूम तैयबा, लादपुर कला, इस्लामिया भगवानपुर, अल हरम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल खेलपुर, जमीउल उलूम जूनियर हाईस्कूल चोली सहाबुद्दीनपुर, दारुल कुरान जूनियर हाईस्कूल चोली, अरबिया इस्लामिया आहसनुल उलूम खेलदी हल्लुमाजारा, क्वाद्रिया जूनियर हाईस्कूल सिकोडा और मदरसा इस्लामिया अरबिया रुकनिया सिकरोड़ा शामिल हैं।
बिना मान्यता के धार्मिक शिक्षा दे रहे मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, इस संबंध में प्राधिकरण और जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। – डॉ पराग मधुकर धकाते, विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण








