उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही पैसा विदेश भेजने वाले 2 आरोपियों को तमिलनाडु से किया गया गिरफ्तार..

Spread the love

पावर बैंक ठगी मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने तमिलनाडु से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपनी फर्जी एप और कंपनियों के माध्यम से धन इकट्ठा करते थे। इसके बाद इस धन को क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से विदेशों में भेजते थे।
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पैसे निवेश कर इन्हें 15 दिनों में दोगुना करने का लालच देकर ठगी की गई थी। राज्य में इस मामले से संबंधित आठ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जांच के बाद अब तक 30 बैंक खाते व एसटीएफ ने सभी संबंधित बैंक प्रबंधकों के खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति की है। मामलों में 13 आरोपियों के नाम अब तक सामने आ चुके हैं। इनमें से चार गिरफ्तार हुए हैं और छह के खिलाफ बी वारंट लिया गया है। साथ ही एक आरोपी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट और एक को पेश होने के लिए नोटिस दिया गया है। 

इसी क्रम में एसटीएफ बीते एक सप्ताह से तमिलनाडु के सलेम और इरोड जिलों में दबिश दे रही थी। यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम के गोकुलवेंदन निवासी नामाक्कल और मुरुगानंदम बीआर निवासी रुबी गार्डन थिंडल इरोड हैं। आरोपियों को देहरादून लाया जा रहा है। साथ ही अन्य साथियों की तलाश भी की जा रही है।


Spread the love
और पढ़े  नरेंद्रनगर नगर पालिका चुनाव:- 56.62% हुआ मतदान, पोलिंग बूथ पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री का UKD ने किया विरोध
  • Related Posts

    नैनीताल हाईकोर्ट- हल्द्वानी में हाईकोर्ट शिफ्टिंग की तैयारी फिर जोर में,अब रामपुर रोड यहां तलाशी जा रही जमीन।।

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की लंबे समय से चल रही कवायद एक बार फिर शुरू हो गई है।   अब रामपुर रोड स्थित…


    Spread the love

    मोटाहल्दू-  शिव मंदिर से घंटा व रहागीर का मोबाईल पर्स हुआ चोरी।।

    Spread the love

    Spread the love    चोरो को पकड़ने में नाकाम रही हल्दुचोड़ चौकी पुलिस लालकुआं कोतवाली हल्दुचोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग में मोटाहल्दू चौराहे के पास प्राचीन शिव मंदिर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *