उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर ये आवास गरीबों को आवंटित कर दिए जाएंगे।

अपर आवास आयुक्त डीपी सिंह ने बताया कि ढांचागत निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं। अब अंतिम चरण का काम चल रहा है, जिसके लिए 31 अक्तूबर तक का लक्ष्य रखा गया है। सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि 15 आवासीय परियोजनाओं को पूरी प्राथमिकता पर पूरा कराया जा रहा है। अधिकारियों के स्तर से साप्ताहिक निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द पात्रों को इन आवासों का आवंटन कर दिया जाएगा। इनमें से कुछ परियोजनाओं(शिकारपुर-रुड़की) में पहले ही तैयारी करके कब्जा भी दिया जा चुका है। बची हुई सभी परियोजनाओं के आवास भी जल्द ही लाभार्थियों को सौंप दी जाएंगी।

ये हैं 15 आवासीय परियोजनाएं

परियोजना का नाम-                आवास
कनकपुर-काशीपुर योजना-      1256
उकरौली-सितारगंज योजना-     1168
अनेकीहेतमपुर-हरिद्वार योजना- 1152
शिकारपुर-रुड़की योजना-         768
मठकोटा-रुद्रपुर योजना-           928
महुआखेड़ागंज-काशीपुर योजना- 824
मंगलौर-रुड़की योजना-             544
गंगापुर-गौसाई काशीपुर योजना- 584
मानपुर-काशीपुर योजना-           512
उम्मेदपुर-रामनगर योजना-        528
बेलड़ी-रुड़की योजना-              1088
उकरौली-सितारगंज-2 योजना-    864
श्यामनगर-गदरपुर योजना-        928
झब्बरपुर-रुड़की योजना-          448
भवानीपुर-जसपुर योजना-        1264

और पढ़े  गंगनानी हादसा: दूसरे दिन भी भागीरथी में लापता दो महिलाओं का सुराग नहीं, ड्रोन से भी तलाश जारी
  • Related Posts

    पौड़ी: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, डेढ़ महीने पहले दिया था बच्ची को जन्म

    पौड़ी के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम सकनोली में एक विवाहिता ने फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। राजस्व पुलिस के अनुसार विवाहिता अनीता देवी (25) ने कमरे में पंखे…

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…