शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड के  मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा करने के लिए लगी रहेगी। वहीं, घटस्थापना के साथ शुरू हुए नवरात्र के मौके पर मंदिरों में सुबह से ही भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। वहीं, नवरात्र के लिए माता रानी के मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया है। घरों और मंदिरों में माता के दरबार सज गए।

 

सीएम धामी ने की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

और पढ़े  देहरादून- आज दून में गृहमंत्री: एयरपोर्ट पर शाह का स्वागत, राज्योत्सव से पुलिस लाइन तक दो आयोजन, जनसभा में पहुंचे लोग
  • Related Posts

    पौड़ी: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, डेढ़ महीने पहले दिया था बच्ची को जन्म

    पौड़ी के विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम सकनोली में एक विवाहिता ने फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। राजस्व पुलिस के अनुसार विवाहिता अनीता देवी (25) ने कमरे में पंखे…

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…