हल्द्वानी: प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे CM धामी, 19 जिलों की 393 इकाइयों के पदाधिकारी जुटे

मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर हल्द्वानी पहुंचे। सीएम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सभागार हल्द्वानी पहुंचकर प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लिया। इसमें 19 जिलों की 393 नगर इकाइयों के पदाधिकारी और सदस्य भाग ले रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री में व्यापारी सम्मेलन में यह घोषणा की

1. प्राकृतिक आपदा या अन्य आपदा से प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार उचित राहत देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

2. व्यापारियों से बेहतर संवाद के लिए राज्य और जिला स्तर पर उद्योग मित्र समितियों का पुनर्गठन कर नियमित बैठकें कराई जाएंगी।

3. जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के दुर्घटना बीमा की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि समय पर उनके आश्रित बीमा का दावा कर सकें।

4. पर्यटन व्यवसाय के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा और सिंगल विंडो व्यवस्था लागू की जाएगी।

5. पर्यटन बाहुल्य क्षेत्रों और जिला मुख्यालयों में होम स्टे की सुविधा का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय लोग इसका लाभ उठा सकें।

6. चारधाम यात्रा मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था विकसित की जाएगी, ताकि यात्रियों और व्यापारियों को सुविधा मिल सके।

7. राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग और अन्य प्रमुख मार्गों से जुड़े बाजारों में सड़कों और नालियों के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को प्राथमिकता से कराया जाएगा।

8. व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

और पढ़े  देहरादून: बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में फंसे, 3 साथियों के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…