उत्तराखंड / चमोली : भाजपा की मंडल कार्यसमिति की बैठक

Spread the love

आज भाजपा मंडल कार्यसमिति नारायणबगड़ की आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ब्लाक सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया।

मंडल अध्यक्ष एम एन चंदोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी नन्दी कुनियाल और मंडल प्रवासी राकेश जोशी भी मौजूद थे।

आजकल विधानसभा चुनावों के ऐन सिर पर होने के चलते राजनीतिक दलों की जनता को लुभाने के लिए लगातार बैठकों और राजनीतिक गतिविधियों का दौर जारी है।तो राज्य में सत्तासीन भाजपा आखिर क्यों पीछे रह सकती है।इसी के चलते इन दिनों भाजपा भी राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपने पदाधिकारियों और कार्यकताओं की बैठकें कर उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए दिशा निर्देश जारी कर रही है।

ब्लाक सभागार में आयोजित बैठक में आज कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी दिखाई दिए।जब उन्होंने विधायक मुन्नी देवी शाह पर पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने के आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके द्वारा जन समस्याओं का समाधान किया जाना ही पार्टी का जनाधार बढ़ाने में सहायक होता है।और आगामी विधानसभा चुनावों में वे लोग किसी भी पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने के लिए जब जनता के बीच जायेंगे तो उनके पास जनप्रतिनिधि द्वारा किए विकास कार्यों के आंकड़े होने चाहिए।इस पर विधायक ने कहा कि सब विकास कार्यों के शासनादेश सभी कार्यकर्ताओं के पास पहुंचा दिए जायेंगे। जिसके उनकी परेशानी हल हो जाएगी।

इस बीच बैठक में राज्य और केंद्र सरकार के द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों के विवरण दिया गया।और इसी के साथ आज एक दर्जन से भी अधिक जनप्रतिनिधि और लोग भाजपा में शामिल भी हुए।और अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए गए कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सभी कमर कस ले।

और पढ़े  नैनीताल हाईकोर्ट- उत्तराखंड बार काउंसिल: 11606 मतों की गिनती पूरी, दून के राकेश गुप्ता, नैनीताल के डीके शर्मा ने बनाई बढ़त

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *