अयोध्या : भीषण सड़क हादसे में 16 श्रद्धालु घायल

अयोध्या में भीषण सड़क हादसे में 16 श्रद्धालु घायल हो गए. जिसमें 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है. लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र से 5 अलग-अलग पिकअप वाहनों में सवार होकर श्रद्धालु अयोध्या में सावन के मंगलवार पर दर्शन के लिए आ रहे थे, लेकिन अयोध्या में दर्शन करने के पहले ही 5 वाहनों के काफिले में शामिल एक पिकअप वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई. जिसमें 16 श्रद्धालु घायल हो गए. वहीं, 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है.पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रौनाही थाना क्षेत्र के आरकुना चौराहा के पास श्रद्धालुओं से भरी पिकअप सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई. जिसमें 16 श्रद्धालु घायल हो गए. जिनमें 2 की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है. प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है पिकअप वाहन के चालक को नींद की झपकी आ गई. जिसके चलते पिकअप ट्रक से जाकर टकरा गई. वही जिला अस्पताल के सीएमएस सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि रात के समय हुई हादसे में कुल 16 लोग जिला अस्पताल आये थे।जिसमे 8 लोगो को हल्की चोटें थे।जिन्हें भर्ती नही किया गया था।उपचार करके छोड़ दिया गया था।जिसमे 8 भर्ती थे उन में से 2 लोगो की गंभीर हालत देखते हुए लखनऊ रेफर किया दिया गया।बाकी 6 लोगो को सुबह इलाज करके छोड़ दिया गया था।हादसे के शिकार लोगों में जूली पुत्री संतराम, आदर्श पुत्र वीरेंद्र चौरसिया, लक्ष्मी पत्नी संतोष कुमार, रीता पत्नी राम राज, रानी पत्नी रंगनाथ, उर्मिला पत्नी रामखेलावन, उषा पत्नी शिव प्रकाश, आशा पत्नी जयप्रकाश शामिल है. इन सभी को इलाज के लिए अयोध्या के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि दो श्रद्धालुओं की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है. जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

और पढ़े  रुड़की छात्र संघ चुनाव: 6 में से चार पदों पर एनएसयूआई का कब्जा, दो पर एबीवीपी, समर्थकों ने जताई खुशी
  • Related Posts

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…

    उत्तराखंड: राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से BJP के प्रत्याशी का नाम घोषित, दिनेश आर्य को टिकट

    भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को…