Warns Iran: ट्रंप की ईरान को कड़ी चेतावनी,अगर हमला हुआ तो पूरी अमेरिकी सेना आप पर टूट पड़ेगी

Spread the love

 

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को कड़ी चेतावनी दी। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने कोई दुस्साहस किया तो अंजाम ऐसा होगा, जो उसने न तो पहले कभी देखा होगा और न ही कभी सोचा होगा। ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब इस्राइल ने तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय को निशाना बनाया। इस्राइल ने शनिवार को ईरान के बुशहर प्रांत में साउथ पारस गैस फील्ड से जुड़ी एक प्राकृतिक गैस प्रसंस्करण इकाई पर भी हमला किया।

 

यह कहते हुए कि ईरान पर इस्राइल के हमलों में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी, ट्रंप ने दावा किया कि वह ईरान और इस्राइल के बीच आसानी से समझौता करवा सकते हैं और इस संघर्ष को रुकवा सकते हैं। इससे पहले रविवार को ईरान ने तेहरान और वाशिंगटन डीसी के बीच परमाणु वार्ता के छठे दौर को रद्द कर दिया था।

 

 


Spread the love
और पढ़े  बारिश का कहर: असम की बाढ़ में 99 मौतें, हिमाचल में 153 सड़कें बंद IMD के ताजे अनुमान में क्या?
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान- राज्य में जन्म लेने वाले बच्चों को गिफ्ट मिलेगी सोने की अंगूठी

    Spread the love

    Spread the love  तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक नई योजना का एलान किया। इस योजना के तहत राज्य में पैदा होने वाले…


    Spread the love

    Earthquake: इंडोनेशिया में कांपी धरती, भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7

    Spread the love

    Spread the loveइंडोनेशिया में भूकंप के झटकों की तीव्रता 7.7 मापी गई है। 15 अगस्त के दिन करीब सुबह करीब सवा चार बजे (पीटीआई के मुताबिक भारतीय समयानुसार) धरती कांपने…


    Spread the love