काम आया मेटा अलर्ट: इस वजह से इंस्टा पर लिखा ‘सुबह मेरी ट्रेन से कटकर मौत होनी है’, मेटा अलर्ट ने बचा दी जान

Spread the love

 

इंस्टाग्राम पर रविवार देर रात आत्महत्या की पोस्ट लिखकर सरोजनीनगर निवासी 12वीं का छात्र घर से निकल गया। पोस्ट में लिखा कि सुबह पांच बजे ट्रेन से कटकर मेरी मौत होने वाली है…। मेटा ने इस पोस्ट पर रात में ही तीन बजकर तीन मिनट पर पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेल को ईमेल के माध्यम से अलर्ट भेजा। इस पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मेटा की ओर से भेजे गए फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू की। लोकेशन के आधार पर सरोजनीनगर पुलिस को जानकारी दी गई। सरोजनीनगर पुलिस छात्र के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों को पूरी बात बताते हुए उनके साथ छात्र की तलाश में लग गई। कुछ ही देर में छात्र रेलवे लाइन की ओर जाने वाले रास्ते पर मिल गया। पुलिस उसे समझाकर घर ले आई। इसके बाद उसकी काउंसिलिंग की गई।

 

5जी फोन नहीं दिलाने से था नाराज
पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसकी ऑनलाइन क्लास चलती है। उसके पास 4जी फोन है, जिसमें इंटरनेट नहीं चलने की वजह से उसकी पढ़ाई ठीक से नहीं हो पा रही थी। वह परिजनों से 5जी फोन दिलाने की मांग कर रहा था। इसके अलावा छात्र ने अपने बड़े भाई से बाइक मांगी थी, लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया था। इन्हीं बातों से नाराज होकर छात्र ने यह कदम उठाया था। पुलिस ने काउंसिलिंग की तो छात्र ने दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का आश्वासन दिया।

अब तक बचाई जा चुकी है 986 लोगों की जान
यूपी पुलिस एवं मेटा कंपनी के बीच वर्ष 2022 से इसपर काम किया जा रहा है। इसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या किए जाने से संबंधित पोस्ट पर मेटा यूपी पुलिस को अलर्ट भेजता है। एक जनवरी 2023 से 31 मई 2025 के बीच अब तक अलर्ट मिलने पर कुल 986 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।

Spread the love
और पढ़े  रिंकू के पापा इस बीमारी से ग्रस्त हैं- यथार्थ अस्पताल में कराए गए भर्ती, हॉस्पिटल के बाद PA ने दिया अपडेट...
  • Related Posts

    आयकर विभाग की छापेमारी, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ नकदी बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के घर पर बुधवार से जारी आयकर टीम का छापा गुरुवार को समाप्त हो गया। उनके…


    Spread the love

    1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी जमीन, लागू होगी सर्किल रेट, पार्क फेसिंग और कॉर्नर प्लॉट पर इतने बढ़ेंगे दाम

    Spread the love

    Spread the loveसंपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए एक अप्रैल से सर्किल रेट का निर्धारण नए मानक और प्रारूप पर होगा। महानिरीक्षक के निर्देश…


    Spread the love