अयोध्या: रायगंज चौकी प्रभारी रहे वीरेंद्र पाल का, पूराबाजार स्थानांतरण होने पर विदाई समारोह आयोजित

 रायगंज चौकी प्रभारी रहे वीरेंद्र कुमार पाल का आज चौकी पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण पूरा बाजार चौकी पर हुआ है।
अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश महाराज और संस्थान के कोषाध्यक्ष स्वामी कालिका नन्द जी महाराज ने चौकी प्रभारी रहे वीरेंद्र कुमार पाल का अंग वस्त्र, माला पहनाकर भगवान राम लला का स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत सम्मान किया। इसके साथ ही नए चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह का भी स्वागत सम्मान किया गया।
इस मौके पर पुरोहित राजेश महाराज ने कहा कि चौकी प्रभारी रहे देवेंद्र कुमार पाल सिंह का रायगंज चौकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ रही, वे अपने कार्यकाल में बहुत सराहनीय कार्य किय। चाहे राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा रहा हो, चाहे प्रयागराज कुंभ मेला रहा हो, बहुत ही अच्छा सुरक्षा व्यवस्था उनके कार्यकाल में रहा। उनके कार्यों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। उन्होंने कहा कि उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार पाल जहां भी रहेंगे अच्छा काम करेंगे। भगवान राम लल्ला की कृपा उन पर बनी रहे। जबकि कालिका नन्द महाराज जी ने कहा कि रायगंज चौकी प्रभारी वीरेंद्र कुमार पाल के कार्यों की सराहना सभी करते हैं। उनका कार्य ही उत्तम रहा है।
इस दौरान उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पाल ने कहा कि जनपद के सभी अधिकारी अयोध्या कोतवाली और चौकी के समस्त पुलिस स्टाफ का सहयोग रहा क्षेत्र की जनता का सहयोग रहा, हमारा कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। हम सभी के प्रति आभार ज्ञापित करते हैं। ऐसे ही प्यार सम्मान बनाए रखें। हम जहां भी रहेंगे पीड़ित, दुखी जरूरतमंदों की मदद करते रहेंगे। नवागत चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह का भी स्टाफ के द्वारा स्वागत सम्मान किया गया।
इस मौके पर उप निरीक्षक सुदर्शन आर्य, हेड कांस्टेबल राज बहादुर यादव, सिपाही स्वर्ण कमल कुशवाहा, चीता सिपाही ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल अजय यादव, सिपाही धर्मेंद्र कुमार पत्रकार वासुदेव यादव सहित आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…