ट्राई रिपोर्ट: जियो ने जोड़े 26.44 लाख ग्राहक, वीआई में 6.47 लाख से अधिक गिरावट

 

र्ज संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद अब उपभोक्ता भी कंपनी का साथ छोड़ रहे हैं। आलम यह है कि अप्रैल, 2025 में वीआई के ग्राहकों की संख्या में 6.47 लाख से अधिक की गिरावट आई है।

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने अप्रैल में 26.44 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में भी 1.70 लाख बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीएसएनएल और महानगर टेलीफोन निगम के ग्राहकों की संख्या में भी क्रमश: 1.55 लाख एवं 67,668 की कमी आई है।

आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने अप्रैल में 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सब्सक्राइबर की संख्या में 5.7 लाख की मजबूत वृद्धि दर्ज की। मार्च में कंपनी ने 3.3 लाख सब्सक्राइबर जोड़े थे। जियो एयर फाइबर अब 5,900 से अधिक शहरों/कस्बों में उपलब्ध है। कंपनी 81.9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ इस सेगमेंट में सबसे आगे है। एयरटेल ने 1.6 लाख 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सब्सक्राइबर जोड़े हैं। इसकी बाजार हिस्सेदारी 18.1 फीसदी है।

 

और पढ़े  रूस-यूक्रेन जंग: व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद कीव पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप के दूत, क्या खत्म होगी जंग?
  • Related Posts

    नेपाल जलप्रलय: मदद से पीछे हटे अमेरिका जैसे देश, ट्रंप के फैसले से राहत कार्यों को लगा बड़ा झटका

    नेपाल में अगस्त के अंत में ग्लेशियर टूटने से आई सदी की सबसे भीषण बाढ़ और भूस्खलन के दो हफ्ते बाद भी राहत कार्यों में भारी लाचारी देखने को मिल…

    चीन का दबदबा-: मालदीव ने भारत की जगह चीन को दिया थिलाफुशी पोर्ट का ठेका, कहा- संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा

    मालदीव ने थिलाफुशी में बन रहे नए अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का ठेका चीनी कंपनी को दिए जाने पर उठ रहे सवालों के बीच बुधवार को साफ किया कि किसी विदेशी साझेदार…