मां बनी हत्यारिन!- पहले 2 माह के बेटे को नहलाया, फिर इसी पानी में छोड़ दिया..इस बात को लेकर थी नाराजगी

Spread the love

 

3 दिन पहले अजायब गांव में दो माह के मासूम की हत्या उसकी मां 20 वर्षीय प्रियंका ने ही की थी। पति मोहित की ओर से सोने का ढोल (लॉकेट) न बनवाने से गुस्से में थी। पहले तो उसने बेटे जैविक को नहलाया, इसके बाद पानी के ड्रम में डुबाकर मार दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने यह दिल दहलाने वाली वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी महिला प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम को दो माह के जैविक के अंतिम संस्कार के बाद उसकी मां प्रियंका से पूछताछ की। उस समय वह कुछ नहीं बोली। वीरवार सुबह दोबारा पुलिस की टीम गांव में पहुंची और पूछताछ की। सख्ती बरतने पर प्रियंका टूट गई।

 

बोली- 12 दिन पहले उसने पति मोहित से सोने का ढोल (लॉकेट) मांगा था। बोला- अभी इतने पैसे नहीं है कि ढोल बनवा सकूं। इससे वह नाराज थी। वारदात के दिन जैविक को दस्त लगे थे। उसने बच्चे को साफ किया और नहलाया। इसके बाद पानी के उसी ड्रम में छोड़ दिया। थोड़ी देर बाद मासूम की सांसें थम गईं। खुद को बचाने के लिए बेहोश होने का नाटक किया। पुलिस ने आरोपी महिला के पति मोहित के भी बयान दर्ज किए हैं।

नकाबपोश महिला की बनाई थी झूठी कहानी
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 27 मई को अजायब निवासी प्रियंका ने शिकायत दी थी कि वह झारखंड के चितारा जिले के गांव लुम्बिनी की रहने वाली है। 11 माह पहले मंदिर में उसकी शादी अजायब निवासी मोहित से हुई थी। अब उसका दो माह का बेटा जैविक था।

सुबह पति काम पर चला गया, जबकि सास बाहर थी। दोपहर 2 बजे एक महिला मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में आई और जैविक को उठा लिया। उसने विरोध किया तो धक्का दे दिया, जिससे वह चारपाई पर सिर लगने से बेहोश हो गई। होश आने पर जैविक को तलाशा तो वह घर के अंदर पानी के ड्रम में मृत मिला। पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

शुरू से ही था मां पर शक
वारदात को लेकर हर किसी को प्रियंका की कहानी पर शक था। ऐसे में पुलिस भी ग्रामीणों से पूछताछ के साथ-साथ हर पहलू से जांच कर रही थी। पूछताछ में आरोपी मां अपने ही सवालों में उलझती चली गई और उसने सच उगल दिया।

पूछताछ में आरोपी महिला प्रियंका ने खुलासा किया है कि सोने का ढोल न बनवाने से वह पति से नाराज थी, इसलिए उसने दो माह के बेटे जैविक की पानी के ड्रम में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। – एसआई सुरेश कुमार, जांच अधिकारी थाना महम

और पढ़े  तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

Spread the love
  • Related Posts

    सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के परीक्षा परिणाम,छात्र यहां चेक करें नतीजे..

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिये हैं। बोर्ड की ओर से 10वीं कक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर अपने अंक…


    Spread the love

    तमिलनाडु- BJP ने जारी किया घोषणापत्र, नड्डा बोले- DMK ने राज्य को कई मोर्चों पर कमजोर किया

    Spread the love

    Spread the loveतमिलनाडु में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासत में जबरदस्त गर्माहट देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर अब राजनीतिक पार्टियों…


    Spread the love