व्हाट्सएप अपडेट: आ रहा शानदार प्राइवेसी फीचर, चैट नहीं होगी लीक

 

व्हाट्सएपयूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp अपने एंड्रॉयड बीटा वर्जन में एक नए Logout फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स को अपने अकाउंट से प्राइमरी डिवाइस पर भी लॉगआउट करने का विकल्प मिलेगा। 
अभी तक यूजर्स को WhatsApp से ब्रेक लेने के लिए या तो अकाउंट डिलीट करना पड़ता था या एप को अनइंस्टॉल करना पड़ता था।

Logout फीचर में मिलेंगे तीन विकल्प

इस फीचर को सबसे पहले Android Authority और AssembleDebug ने WhatsApp Beta for Android 2.25.17.37 के टियरडाउन में देखा है। यह विकल्प Settings > Account सेक्शन के तहत दिखा। Logout करते समय यूजर्स को तीन विकल्प मिलेंगे।

जिनमें एक Erase all Data & Preferences है। इससे आपके फोन से WhatsApp के सभी चैट्स और डेटा डिलीट हो जाएंगे। Keep all Data & Preferences, यह विकल्प चुनने पर आप WhatsApp से लॉगआउट हो जाएंगे, लेकिन सभी चैट्स, मीडिया और फाइल्स फोन में सुरक्षित रहेंगे। दोबारा लॉगिन करते ही सब कुछ फिर से ऐक्सेस कर पाएंगे। Cancel, इसे चुनने पर प्रक्रिया रद्द हो जाएगी और आप एप में बने रहेंगे।

इस फीचर की खासियत क्या है?

जो यूजर WhatsApp से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं, उनके लिए यह विकल्प बेहद उपयोगी हो सकता है। अभी तक WhatsApp जैसे एप्स में लॉगआउट का विकल्प नहीं होता, जिससे ब्रेक लेना मुश्किल हो जाता है। यह फीचर डेटा डिलीट किए बिना अकाउंट से बाहर निकलने की सुविधा देगा।

कब होगा रोलआउट?

हालांकि इस नए Logout फीचर के लॉन्च की कोई आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे सबसे पहले बीटा टेस्टर्स को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद ही इसे स्टेबल वर्जन में सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।
और पढ़े  फ्लाईदुबई हमला: चाकू नहीं, कुल्हाड़ी से हुआ था कैप्टन स्मित पर वार, फिर भी बचाईं 180 जानें...
  • Related Posts

    महाराष्ट्र: गजल गायक तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, धुएं से परिवार अस्पताल में भर्ती, सभी को मिली छुट्टी

    मुंबई के जुहू इलाके में शुक्रवार देर रात दिग्गज गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि उनका पूरा…

    केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

    केरलम के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने मामले में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं। मामला 2006 का है, जब ज्ञानेश…