शाहजहांपुर: प्रशासन ने 36 करोड़ से ज्यादा कीमत के स्टांप पेपर जलवाए

 

 

 बुधवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप की ओर से गठित कमेटी के सामने 36 करोड़ 21 लाख 30 हजार रुपये के स्टांप जला दिए गए। स्टांप पेपर जलवाने में अधिकारियों को काफी समय लग गया। शासन ने चार अप्रैल को दस से 25 हजार तक के भौतिक गैर न्यायिक स्टांप चलन से बाहर कर दिए थे। ये स्टांप कोषागार में रखे हुए थे।

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी राजेश द्विवेदी ने एडीएम एफआर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में टीम को गठित किया था। वरिष्ठ कोषाधिकारी अमरेश बहादुर पाल ने बताया कि कोषागार में रखे 10, 15, 20 और 25 हजार के स्टांप जलाने की प्रक्रिया कोषागार के पीछे अग्निशमन कर्मचारियों की मौजूद हुई।

 

एडीएम एफआर ने स्टांप जलवाने शुरू करवाए। इस दौरान 10 हजार के 1486 स्टांप जिनकी कीमत चार करोड़ 18 लाख 86 हजार रुपये, 15 हजार के 3483 स्टांप कीमत पांच करोड़ 22 लाख 45 हजार रुपये, 20 हजार के 7060 स्टांप जिनकी कीमत 14 करोड़ 12 लाख रुपये है, जलवाए हैं।

इसके अलावा 12 करोड़ 68 लाख 25 हजार रुपये कीमत के 25 हजार के 5073 स्टांप जलवाए हैं। कुल 36 करोड़ 21 लाख 30 हजार रुपये के स्टांप जलाए गए हैं। सहायक आयुक्त स्टांप दिनेश चंद्र, अग्निशमन अधिकारी डॉ. बीएन पटेल, एसडीएम जीत सिंह, सीओ इशिका सिंह मौजूद रहे।

और पढ़े  सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
  • Related Posts

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…

    ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

    ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर…