ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन केस: तेज रफ्तार कार ने 5 छात्रों को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क पर जा रहे पांच छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में हुई।
बताया जा रहा है कि छात्र सड़क पर गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर छात्रों की ओर आ गई और एक के बाद एक कई लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से करीब चार से पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक ने कार नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायलों की मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।
पुलिस कार के नंबर और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में शामिल वाहन को भी बरामद किया जाएगा।
और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त

    एक मां ने अपनी बेटी के भविष्य को संवारने के लिए सारी जमापूंजी लगा दी लेकिन उसे क्या पता था कि जिस घर में वह अपनी लाडली को भेज रही…

    सूर्य किरण एयर शो आज से: जमीन से आसमान तक कड़ा सुरक्षा पहरा, ड्रोन पर रोक, भारी वाहनों का रूट डायवर्ट

    भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का दो दिवसीय एयर शो शनिवार से मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप परिसर में शुरू हुआ। शनिवार सुबह नौ बजे से जांबाज पायलटों…