भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम का दो दिवसीय एयर शो शनिवार से मोहिउद्दीनपुर स्थित न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप परिसर में शुरू हुआ। शनिवार सुबह नौ बजे से जांबाज पायलटों ने आसमान में रोमांचक हवाई करतब दिखाए।
गाजियाबाद की ओर से आने वाले किसी भी भारी वाहन को मेरठ की तरफ आने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे वाहनों को मोदीनगर से भोजपुर की ओर डायवर्ट कर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के रास्ते उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
काशी टोल प्लाजा से भी भारी वाहनों को मोदीनगर और गाजियाबाद की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। हापुड़ की ओर से मेरठ आने वाले भारी वाहनों को टियाला अंडरपास से डायवर्ट किया जाएगा।
सिवालखास-गेझा रोड पर आवागमन बंद
सिवालखास से गेझा रोड पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। टीपी नगर गेट और दिल्ली रोड की ओर से आने वाले भारी वाहनों को बिजली बंबा बाईपास के रास्ते उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।









