शाहजहांपुर: सऊदी में नौकरी दिलाने के नाम पर सौ से अधिक लोगों से ठगी, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर कई गांवों के सौ से अधिक लोगों से ठगी करने के आरोपी तीन लोगों को मंगलवार रात गांव के लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपियों को थाने ले आई। देर रात गांवों के 50 से अधिक लोग थाने पहुंचे। तीस लोगों ने पुलिस को संयुक्त तहरीर दी है।

मंगलवार देर रात पुलिस को एक व्यक्ति ने सूचना दी कि गांव जेबा में उसे और उसके दो साथियों को गांव के कुछ लोगों ने बंधक बना लिया है। पुलिस गांव पहुंची तो वहां तमाम लोग एकत्र मिले। पुवायां के तीन लोगों ने बताया कि गांव के लोग उनको जबरन रोके हुए हैं।

मौके पर मौजूद गांव जेबा के शमशाद ने पुलिस को बताया कि आठ महीने पहले पुवायां के एक व्यक्ति ने उसे सऊदी अरब में नौकरी दिलवाने की बात कहते हुए 18700 रुपये लिए थे। आरोपी ने गांव मजीदपुर, कोरोंकुइयां, बढ़ौरा, लखीमपुर के गांव सुआबोझ सहित दस से अधिक गांवों के सौ से अधिक लोगों से प्रति व्यक्ति 18700 रुपये जमा करा लिए थे।

गांव में दोबारा पहुंचे थे आरोपी 
दो महीने बाद सभी लोगों को लखनऊ बुलाकर मेडिकल कराने के बाद घर भेज दिया गया था। बाद में सऊदी अरब नहीं भेजने पर वे लोग आरोपी के घर गए तो वह बहाने बनाने लगा। बाद में एक साल बाद सऊदी भेजने की बात करने लगा। आरोपी के दो साथी और भी हैं। मंगलवार को तीनों फिर से लोगों से रुपये ठगने पहुंचे थे।

और पढ़े  लखनऊ- हिट एंड रन का चौंकाने वाला केस, युवती को टक्कर मारकर भागा कार सवार,आरोपी गिरफ्तार

जानकारी मिलने पर उन लोगों ने आरोपियों को रोका तो एक आरोपी ने ही यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। लोगों ने तीनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद 50 से अधिक लोग देर रात थाने पहुंचे और 30 लोगों ने आरोपियों के खिलाफ संयुक्त तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि जेबा में तीन लोगों को रोके जाने की जानकारी पर पुलिस गई थी। तब पता चला कि मामला विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का है। संयुक्त तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रात 11 बजे तक आरोपी और गांवों के लोग थाने पर मौजूद थे।

 

  • Related Posts

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…

    UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया

    रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के समीप रविवार सुबह पुलिस और यूपी एटीएस की टीम की झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के कमांडर से मुठभेड़…