अग्निवीर- ड्यूटी के दाैरान अग्निवीर नवीन कुमार की भूस्खलन की चपेट में आने से माैत, द्रास में थे तैनात

Spread the love

कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार की ड्यूटी के दाैरान भूस्खलन की चपेट में आने से माैत हो गई। बलिदानी जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात था। नवीन कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय राजमल थुरल पंचायत के गांव हलूं के निवासी थे। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दाैरान 20 मई आधी रात को भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी माैत हो गई।

नवीन कुमार अभी अविवाहित थे। उनकी बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। नवीन कुमार के पिता भी 13 जैक राइफल में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे, जिनका पांच वर्ष पहले देहांत हो चुका है। नवीन के परिवार में माता अजुध्या देवी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी, चाचा अशोक कुमार, चाची मंजू देवी, बहनोई मुनीष कुमार हैं। नवीन कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव में पहुंचेगा।


Spread the love
और पढ़े  Himachal-: मानसून की पहली भारी बारिश से हिमाचल में तबाही, कई सड़कें बंद, बिजली-पानी व्यवस्था प्रभावित
  • Related Posts

    Himachal-: मानसून की पहली भारी बारिश से हिमाचल में तबाही, कई सड़कें बंद, बिजली-पानी व्यवस्था प्रभावित

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में मानसून की दस्तक देते ही भारी बारिश और भूस्खलन ने कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अलर्ट के…


    Spread the love

    Himachal का मौसम: लाहौल, चंबा में तीन जगह बादल फटे, मंडी में पहाड़ी से गिरे पत्थर से महिला की मौत

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश ने कई जिलों में तबाही के निशान छोड़ दिए। बुधवार को पूरे प्रदेश में मानसून के पहुंचने के साथ ही लाहौल-स्पीति और…


    Spread the love