अग्निवीर- ड्यूटी के दाैरान अग्निवीर नवीन कुमार की भूस्खलन की चपेट में आने से माैत, द्रास में थे तैनात

कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के अग्निवीर नवीन कुमार की ड्यूटी के दाैरान भूस्खलन की चपेट में आने से माैत हो गई। बलिदानी जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात था। नवीन कुमार (25) पुत्र स्वर्गीय राजमल थुरल पंचायत के गांव हलूं के निवासी थे। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दाैरान 20 मई आधी रात को भूस्खलन की चपेट में आने से उनकी माैत हो गई।

नवीन कुमार अभी अविवाहित थे। उनकी बहन शिवानी की शादी हो चुकी है। नवीन कुमार के पिता भी 13 जैक राइफल में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हो गए थे, जिनका पांच वर्ष पहले देहांत हो चुका है। नवीन के परिवार में माता अजुध्या देवी, दादा भूमि राम, दादी चंपा देवी, चाचा अशोक कुमार, चाची मंजू देवी, बहनोई मुनीष कुमार हैं। नवीन कुमार का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव में पहुंचेगा।

और पढ़े  हिमाचल: पांवटा साहिब के पुराने यमुना पुल पर भीषण हादसा, ट्राले से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौत
  • Related Posts

    राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा आज एम्स बिलासपुर की OPD बंद, पंजीकरण और चिकित्सीय परामर्श नहीं, सिर्फ इमरजेंसी सेवा

    एम्स बिलासपुर में प्रथम दीक्षांत समारोह के चलते आज बाह्य रोगी विभाग यानी ओपीडी की सेवाएं बंद रहेंगी। इसके कारण अस्पताल में आने वाले सामान्य मरीजों का पंजीकरण नहीं किया…

    हिमाचल: शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कानून बेअसर? शिमला शहर में हुए 60 फीसदी चालान, नौ महीने में 2125 केस

    शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए सख्त कानून और पुलिस के लगातार अभियान के बावजूद शिमला में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। जिला…