शिक्षिका बर्खास्त- शिक्षिका ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे की 15 साल नौकरी,अब हुई बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

Spread the love

 

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक महिला ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब 15 वर्ष तक शिक्षक के पद पर नौकरी कर ली। इस फर्जीवाड़े की जब राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो और शिक्षा विभाग के पास शिकायत पहुंची तो महिला ने वर्ष 2021 में नौकरी से त्यागपत्र दे दिया। हालांकि विभागीय जांच जारी रही। बीते दिन 20 मई को जांच पूरी हुई। आरोप सही साबित होने और अपना गुनाह कबूल करने पर अब विभाग ने संबंधित शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है।

 

जानिए क्या है पूरा मामला
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2006 में एक योजना के तहत शिक्षकों की भर्ती हुई थी। हालांकि, वर्ष 2020 में जब योजना के तहत कार्यरत शिक्षकों को नियमित किया गया, तब महिला के दस्तावेजों पर संदेह हुआ। इस मामले ने तब तूल पकड़ा, जब खुद उसके ही परिवार के एक सदस्य ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो और शिक्षा विभाग को शिकायत सौंपी। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई। दबाव बढ़ता देख महिला ने वर्ष 2021 में नौकरी से त्यागपत्र दे दिया, लेकिन विभागीय जांच जारी रही। अब आरोप साबित होने पर संबंधित शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ने माना कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी हासिल करने वाले शिक्षक को बर्खास्त कर दिया है।


Spread the love
और पढ़े  Himachal मौसम- कांगड़ा-किन्नौर में बादल फटने से तबाही, 18 मकान मलबे में दबे, प्रदेशभर में 150 सड़कें बंद
  • Related Posts

    Himachal- लाहौल में बादल फटा, पुल और सड़कें बहीं, मनाली में ट्रेकर की मौत, 31 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में बादल फटने और भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाहौल-स्पीति की मयाड़ घाटी में शनिवार रात धौंधल नाला क्षेत्र में बादल फट गया।…


    Spread the love

    हिमाचल: नागनी माता मेले में चेन स्नेचिंग के शक में 2 महिलाओं की पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveकांगड़ा जिले के नूरपुर स्थित प्रसिद्ध नागनी माता मेले में चेन स्नेचिंग के संदेह में दो महिलाओं की सार्वजनिक पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो…


    Spread the love