हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 2025 का परिणाम घोषित- 83.16 फीसदी विद्यार्थी हुए पास,महक ने किया 12वीं में टॉप

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को 12वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।  परीक्षा परिणाम 83.16 फीसदी रहा है। कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने परिणाम जारी किया। 10वीं के बाद 12वीं कक्षा में भी बेटियों ने परचम लहराया है। ओवरऑल टॉप-10 मेरिट सूची में 75 विद्यार्थियों ने जगह बनाई है। इसमें 61 छात्राएं व 14 छात्र हैं। ऊना की महक ने टाॅप किया है। सेंट टीडीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गगरेट ऊना की महक ने 97.2 फीसदी अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया है। जबकि धौलाधार पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामनगर (धर्मशाला) की खुशी, भारती विद्यापीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजनाथ की जाह्नवी ठाकुर व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रैत की अंकिता ने 96.6 फीसदी अंक लेकर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है।

 

पहला स्थान डीआर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गगरेट (ऊना) की महक ने 500 में से 486 अंक लेकर हासिल किया। वहीं, कांगड़ा की खुशी, जाह्नवी ठाकुर और अंकिता ने समान 483 अंक लेकर दूसरे स्थान पर जगह बनाई है। तीसरे स्थान पर कांगड़ा की कनिका हैं, जिन्होंने 482 अंक हासिल किए हैं।

 

ऐसे कर सकते हैं हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक 
आप हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर भी रिजल्ट देख सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होमपेज पर 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करना है। अब मांगी गई डिटेल्स जैसे- रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ आदि दर्ज कर सबमिट करें। ऐसा करते ही आपकी इंटरमीडिएट मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। आप इसे चेक करके डाउनलोड कर लें और प्रिंट निकाल लें।

और पढ़े  मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट डिजीलॉकर पर कैसे कर सकते है?
बता दें कि सबसे पहले आपको मोबाइल फोन पर डिजिलॉकर ऐप को डाउनलोड करना होगा या आप डॉयरेक्ट वेबसाइट पर digilocker.gov.in पर भी जा सकते हैं। यहां अकाउंट बनाकर लॉगिन कर लें। लॉगिन करने के बाद, होमपेज पर एजुकेशन सेक्शन पर क्लिक करें। यहां आपको हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट का एक्टिव लिंक शो जाएगा। आप इसपर क्लिक करें। यहां रोल नंबर और मांगी गई आदि डिटेल्स को लिखकर सबमिट करें। ऐसा करते ही आपका रिजल्ट शो हो जाएगा।

  • Related Posts

    मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

    देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर का अंतिम सप्ताह मौसम के लिहाज से कई रंग दिखा सकता है। कहीं पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है, तो कहीं मैदानी इलाकों…

    हमीरपुर: लाहौल-स्पीति में 20 जगह लगेंगे मॉनिटरिंग सिस्टम, पानी के स्तर से पता चलेगी ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार

    हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों के पिघलने से होने वाले बदलावों का आकलन अब भूजल स्तर, तापमान और पानी के बहाव से जुड़े आंकड़ों के आधार पर भी किया जाएगा। केंद्रीय भूजल…