हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड Result: अबसे कुछ देर बाद घोषित होगा हिमाचल बोर्ड 12वीं का रिजल्ट..

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित कक्षा 12वीं के नतीजे आज 17 मई, 2025 को 12 बजे के आसपास घोषित करने की उम्मीद है। बोर्ड ने परिणाम जारी करने की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मार्च में आयोजित इस परीक्षा में प्रदेश भर के 2,300 परीक्षा केंद्रों पर 93,494 अभ्यर्थियों (नियमित और एसओएस) ने भाग लिया था।

 

रोल नंबर रखें तैयार

हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा। बिना रोल नंबर के छात्र अपना स्कोरकार्ड नहीं देख सकते हैं। इसलिए सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने से पहले ही अपना रोल नंबर एडमिट कार्ड या स्कूल रिकॉर्ड से निकालकर तैयार रखें, ताकि समय पर आसानी से परिणाम देखा जा सके।

मूल मार्कशीट कहां से मिलेगी?

एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को अपनी मूल (ऑरिजनल) मार्कशीट संबंधित स्कूलों से प्राप्त करनी होगी। ऑनलाइन परिणाम केवल संदर्भ के लिए होता है, जबकि आधिकारिक प्रमाण के रूप में मूल मार्कशीट स्कूल प्रशासन द्वारा कुछ दिनों बाद दी जाएगी।

परीक्षा का आयोजन

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 4 मार्च 2025 से प्रदेश के अधिकांश जिलों में आयोजित की गईं। लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर बाकी सभी जिलों में यह परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

93 हजार से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मार्च 2025 में आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रदेश भर के लगभग 2,300 परीक्षा केंद्रों पर कुल 93,494 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें नियमित (Regular) और एसओएस (State Open School) दोनों तरह के छात्र शामिल थे।

और पढ़े  मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान
  • Related Posts

    मौसम का हाल: हिमाचल में कब होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ, विभाग ने जारी किया इस सप्ताह का पूर्वानुमान

    देवभूमि हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर का अंतिम सप्ताह मौसम के लिहाज से कई रंग दिखा सकता है। कहीं पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी की संभावना है, तो कहीं मैदानी इलाकों…

    हमीरपुर: लाहौल-स्पीति में 20 जगह लगेंगे मॉनिटरिंग सिस्टम, पानी के स्तर से पता चलेगी ग्लेशियर पिघलने की रफ्तार

    हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों के पिघलने से होने वाले बदलावों का आकलन अब भूजल स्तर, तापमान और पानी के बहाव से जुड़े आंकड़ों के आधार पर भी किया जाएगा। केंद्रीय भूजल…