प्रदूषण पर सख्ती: दिल्ली में 18 दिसंबर से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ये वाहन रहेंगे बैन

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। 18 दिसंबर से राजधानी में बिना PUC के किसी भी वाहन को पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा। वाहन चालकों के पास पीयूसी बनवाने के लिए केवल आज और कल का दिन शेष है, बृहस्पतिवार से यह नियम पूरी तरह लागू हो जाएगा।

नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई ट्रक कंस्ट्रक्शन मटेरियल लाता हुआ पाया गया तो संबंधित वाहन को सीज किया जाएगा और उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली के बाहर से आने वाले BS-6 मानक से नीचे के वाहनों पर अगले आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

 

प्रशासन का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य राजधानी में प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करना है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि समय रहते PUC प्रमाणपत्र बनवा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि किसी भी चुनी हुई सरकार के लिए नौ से 10 महीनों में एक्यूआई कम करना असंभव है। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर मैं माफी मांगता हूं। हम आम आदमी पार्टी सरकार से बेहतर काम कर रहे हैं। और हर दिन एक्यूआई में कमी आई है। प्रदूषण की यह बीमारी हमें आम आदमी पार्टी ने दी है और हम इसे ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं।

और पढ़े  दिल्ली: आज इन मार्गों पर जारी रहेगा डायवर्जन, 30 जगहों पर असर, पुलिस ने गैर-जरूरी यात्रा से बचने की दी सलाह
  • Related Posts

    पूर्व CM केजरीवाल पर केस: आप विधायकों और नेताओं के नाम भी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने इसलिए कराई FIR

    दिल्ली पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आप नेताओं और विधायकों के खिलाफ दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की शिकायत पर FIR दर्ज की है। शिकायत में आरोप लगाया…

    विपक्ष का आज सुप्रीमकोर्ट तक मार्च, 6 मेट्रो स्टेशन बंद,ट्रैफिक एडवायजरी जारी, पुलिस कितनी तैयार?

    चुनाव आयोग में कथित अनियमितता को लेकर विपक्ष लामबंद दिख रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग के साथ दिल्ली में आंदोलन हो रहा है। आज विपक्षी दलों…