आईपीएल 2026 नीलामी- बस कुछ ही देर में शुरू होगी खिलाड़ियों की नीलामी, ग्रीन-वेंकटेश पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी आज है। कुल 77 उपलब्ध स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास सर्वाधिक पर्स उपलब्ध है।

 

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में प्रशांत वीर, मुकुल चौधरी और अशोक शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। वहीं पृथ्वी शॉ और सरफराज खान अपने कम आधार मूल्य पर खरीदार मिलने की उम्मीद करेंगे।

IPL Mini Auction: लिविंगस्टोन और डिकॉक भी नौ करोड़ के पार जा सकते हैं

इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक भी नौ करोड़ रुपये तक की बोली हासिल कर सकते हैं। डिकॉक ने बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी खुद को साबित किया है।

IPL Mini Auction: थोड़ी देर में शुरू होगी नीलामी

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी अब से कुछ ही देर में शुरू होगी। नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी।

और पढ़े  एशियन गेम्स 2026- जापान में आज एशियाई खेल का समापन समारोह,नीरू ढांडा होंगी ध्‍वजवाहक
  • Related Posts

    हरमनप्रीत ने दिया झटका: छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, आगे खेलने के सवाल पर क्यों कहा- खून-पसीना सब दिया…?

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मंगलवार को भारतीय टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।…

    एशियन गेम्स 2026 का समापन: कतर को सौंपी गई मेजबानी, भारत ने चौथे स्थान पर रहकर समाप्त किया अभियान

    आइची-नागोया एशियाई खेलों का समापन समारोह समाप्त हो चुका है। नागोया में हो रहे इस समारोह के साथ 16 दिन तक चले एशियाई खेलों का आधिकारिक रूप से समापन हो…