मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही होने का अनुमान है।
उत्तराखंड सरकार में नेतृत्व परिवर्तन के बाद सल्ट विधानसभा सीट के 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। नतीजे थोड़ी देर में आना शुरू होंगे। मतगणना केंद्र पर कोविड नियमों का सख्त पालन किया जा रहा है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद प्रत्याशी और एजेंट अंदर जा पा रहे हैं। इसके बाद दोपहर तक नतीजे आने का संभावना जताई जा रही है।
पहले चरण की मतगणना पूरी हो गई है। इस चरण में भाजपा 610 मतों से आगे चल रही है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही होने का अनुमान है।






