उत्तराखंड : उत्तराखंड पुलिस एक और पहल,हर जिले में प्लाज्मा बैंक बनाएगी आज आयोजित किए जाएंगे एंटी बॉडी टेस्ट कैंप.

इसके लिए रविवार को हर जगह एंटी बॉडी टेस्ट के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी अपना प्लाज्मा दान कर लोगों की जान बचाएंगे।
कोविड मरीजों के इलाज के लिए उत्तराखंड पुलिस हर जिले और बटालियनों में प्लाज्मा बैंक तैयार करेगी। इसके लिए रविवार को हर जगह एंटी बॉडी टेस्ट के लिए कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद जरूरत पड़ने पर पुलिसकर्मी अपना प्लाज्मा दान कर लोगों की जान बचाएंगे।
दरअसल, इस साल अब तक एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से ठीक होने के बाद कई पुलिसकर्मियों ने लोगों को प्लाज्मा दान कर उनकी जान भी बचाई है। इसके अलावा पिछले साल भी करीब 2000 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे।
शनिवार को डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जनपदों के पुलिस प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की थी। इस दौरान उन्होंने रविवार को सभी जगह हर जिले, पीएसी और आईआरबी में जवानों के लिए एंटी बॉडी टेस्ट कराने के लिए कैंप आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद कहा गया है कि जिन पुलिसकर्मियों में एंटी बॉडी विकसित हो गई हैं वह प्लाज्मा दान करने के लिए तैयार रहें। यह एक तरह से बैंक के तौर पर विकसित किया जाएगा।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…