पंजाब: मजीठा में जहरीली शराब के कारण 21 मौतें, हर तरफ आंसू, उजड़ा सुहाग, खोया बेटा, छिन गया पिता, मंजर देख हर कोई रोया

Spread the love

 

 

पंजाब के अमृतसर के कस्बा मजीठा में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या को 21 तक पहुंच गई। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है उनका रो-रोकर बूरा हाल है।

इस कांड की वजह से कई महिलाओं के सुहाग उड़ गए, कईयों ने अपने बेटे खोए तो किसी ने के सिर से पिता का साया उठ गया। बच्चे से लेकर बूढ़े व महिलाओं के आंसू थम नहीं रहे हैं। मजीठा में आंसुओं का सैलाब है। कस्बे के 21 लोगों की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिवारों को आसपास के लोग और रिश्तेदार ढांढस बंधा रहे हैं। जिन लोगों ने भी यह त्रासदी देखी उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े।

मरने वालों में गांव मराड़ी कला के रहने वाले मेजर सिंह, परमजीत सिंह, तसबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, सरबजीत सिंह गांव पतालपुरी का रोमी और गंजू राम, गांव थरैयावा का करनैल सिंह, अजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, गांव भंगाली कला का इकबाल सिंह, रमनदीप सिंह, रोबिनजीत सिंह, बलबीर सिंह, राजा, गांव तलवंडी कुम्मन का अमरपाल सिंह, गांव करनाला का काका, गांव करनाला का गगन, गांव भंगाली कला का सतपाल सिंह और जोगिंदर सिंह शामिल है। इसके अलावा 10 लोग अस्पताल में दाखिल है और उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

वहीं इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही लापरवाही बरतने के तहत मजीठा के डीएसपी अमोलक सिंह और थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अवतार सिंह को तुरंत सस्पेंड कर दिया है। वहीं पकड़े गए आरोपियों के नाम साहिब सिंह, प्रभजीत सिंह, कुलबीर सिंह, निंदर कौर, साहिब सिंह, गुरजंट सिंह, अरुण उर्फ काला और सिकंदर सिंह उर्फ पप्पू है। इसके अलावा लुधियाना के पंकज कुमार उर्फ साहिल और अरविंद कुमार है। यह दोनों आरोपी लुधियाना की साहिल केमिकल्स के मालिक है।

और पढ़े  निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

मृतकों के परिवार वालों को 10 लाख मुआवयजा देनें की घोषणा
वहीं इस घटना के बाद मंगलवार को जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान पहुंचे और उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को 10 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की। साथ ही परिवार के बच्चों की पढ़ाई ओर अन्य सुविधाओं का ध्यान रखने का भी वायदा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में अभी तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं जांच के दौरान पता चला है कि ऑनलाइन 600 किलो मेथेनॉल मंगवाई गई थी, जिसके जरिये यह शराब तैयार की गई थी। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का काम भी जारी है।

सीएम मान ने मजीठिया पर कसा तंज
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिअद नेता बिक्रम सिंह मजीठिया पर तंज कसते हुए कहा कि उनके हलके में इस तरह का काम हो रहा है। क्योंकि वह स्वयं ड्रग रैकेट के मामले में जमानत पर चल रहे है। इस पूरे कांड के पीछे जिन भी बड़े मगहमच्छों का हाथ है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार की नालायकी आई सामने- मजीठिया
वहीं इस पूरे कांड पर पूर्व विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने आप सरकार व मुख्यमंत्री भगवंत को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है कि इतने लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ठेकों पर महंगी शराब बेच कर सरकार पैसे कमा रही है। जिस कारण लोग सस्ती के चक्कर में जहरीली शराब पी रहे हैं। जबकि ठेकों पर शराब सस्ती की जानी चाहिए। मजीठिया ने कहा कि शराब ठेकेदारों की ओर से भगवंत मान को पार्टी करवाई जा रही है। यही कारण है कि वह अब उनके हाथों की कठपुतली है। वहीं विधानसभा में विपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि मुख्यमंत्री रोज बयान दे रहा है कि नशे को खत्म कर दिया जा रहा है। मगर नतीजा उनके सामने है। इसलिए एक्साइज मंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

और पढ़े  ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों ने पी लिया जहर, दो की मौत, तीसरे की हालत खतरे से बाहर

Spread the love
  • Related Posts

    ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों ने पी लिया जहर, दो की मौत, तीसरे की हालत खतरे से बाहर

    Spread the love

    Spread the loveपंजाब के नवांशहर के गढ़ पधाना गांव में ऑनलाइन गेमिंग में नुकसान के बाद तीन दोस्तों के जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। घटना में दो…


    Spread the love

    निजी स्कूलों में स्क्रीन टाइम तय, अब बोर्ड पर ही पढ़ाएंगे गुरु जी, जिला प्रशासन तैयार कर रहा गाइडलाइन

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा और ग्रेटर नोएडा के निजी स्कूल बच्चों को अधिक देर तक स्क्रीन के माध्यम से नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्हें बोर्ड का प्रयोग करना होगा। इस संबंध में जिला…


    Spread the love