Rape: 25 साल की मानसिक कमजोर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 2 युवकों ने की दरिंदगी,तीसरे ने लाइव वीडियो बनाकर किया वायरल

Spread the love

 

बेगूसराय में तीन दरिंदों ने मानसिक रूप से कमजोर युवती (25) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसका वीडियो वायरल कर दिया। घटना बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि युवती शनिवार को घर से 200 मीटर दूर शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर सुनसान मकई के खेत में ले गए। इसके बाद दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और तीसरे ने लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि इस घटना का करीब सात मिनट का वीडियो आरोपियों ने बनाया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पीड़िता के पिता को जानकारी दी। पिता ने रात में बेटी से पूछताछ की, इसपर पीड़िता ने पूरी घटना बताई। रविवार को पिता ने थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। वायरल वीडियो भी पुलिस को दिखाया गया। बछवाड़ा पुलिस ने वीडियो के आधार पर तीनों आरोपियों को चिह्नित किया और उनके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी पीड़िता के घर से करीब 500 मीटर के दायरे में रहते हैं। गिरफ्तार आरोपियों में 35 वर्षीय रामलाल दास, 45 वर्षीय देवेंद्र साह एवं भगवानपुर थाना क्षेत्र का एक आरोपी प्रदीप कुमार शामिल है।

वायरल वीडियो देखा तब कुकृत्य का पता चला 
इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी विक्षिप्त लड़की को मकई के खेत में ले गए थे। वहीं वीडियो बनाकर इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। आसपास के लोगों ने उक्त  वीडियो देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी। एसपी मनीष ने बताया कि रविवार को सूचना मिली थी कि गांव के दो युवकों ने लड़की के साथ यौन अपराध किया है। तीसरे ने वीडियो बनाया और वायरल किया है। सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी और बछवाड़ा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़े  Bihar: महाबोधि मंदिर पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग, बोधगया बना हाई सिक्योरिटी जोन, की विशेष प्रार्थना

Spread the love
  • Related Posts

    Weather: बिहार के 18 जिलों बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जून से सितंबर तक सामान्य से कम होगी वर्षा

    Spread the love

    Spread the loveबिहार के कई जिलों में आंधी, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। राज्य के 18 जिलों को यलो अलर्ट श्रेणी में रखा गया है, जबकि शेष…


    Spread the love

    बिहार में लालू परिवार और सरकार में ठनी- फोर्स बुला लो, खाली नहीं करेंगे’- राबड़ी देवी

    Spread the love

    Spread the loveबिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी आवास को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी के…


    Spread the love