पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया, हालत नाजुक

लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। एसजीपीजीआई द्वारा बुधवार सुबह जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, कल्याण सिंह की स्वास्थ्य स्थिति नाजुक है। उन्हें मंगलवार की शाम से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
एसजीपीजीआई के बयान के मुताबिक, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए और उनके स्वास्थ्य से जुड़े तमाम पहलुओं पर निरंतर ध्यान रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान कल्याण सिंह के इलाज की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।

और पढ़े  UP- चुनाव के पहले गर्माया प्रदेश का राजनीतिक माहौल, अखिलेश-योगी ने किए तीखे हमले, राजभर ने की टिप्पणी
  • Related Posts

    UP में चार कत्ल, आरोपी भी ढेर: बीवी-बेटे और दो पुजारियों की हत्या, घर में कैद कातिल भी एनकाउंटर में मारा गया

    उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक शख्स ने अपने घर पर चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों में उसकी पत्नी, बेटा और दो पुजारी शामिल हैं। घर…

    UP- फर्जी फास्टैग मामले में एसटीएफ का इटौंजा टोल प्लाजा पर छापा, सर्वर-डीवीआर जब्त, 7 महीने पहले खुला खेल

    फर्जी फास्टैग और वाहन नंबर के सहारे टोल चोरी और चालान से बचने के मामले की जांच में एसटीएफ ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसटीएफ ने लखनऊ-सीतापुर एक्सप्रेसवे के…