भारत के खिलाफ T20 सीरीज: न्यूजीलैंड की 16 सदस्यीय टीम घोषित, सैंटनर संभालेंगे कमान, किसकी हुई वापसी, कौन बाहर?

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। व्हाइट-बॉल कप्तान मिचेल सैंटनर टीम की अगुआई करेंगे। सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्तूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 11 दिनों में चार शहरों में खेली जाएगी। यह भारत के न्यूजीलैंड दौरे का हिस्सा है, जिसमें पांच वनडे और दो टेस्ट भी शामिल हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, दौरे के लिए अब तक 76 हजार से अधिक टिकट बिक चुके हैं।

टी20 विश्व कप फाइनल खेलने वाली टीम के 13 खिलाड़ी शामिल
इस साल टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ फाइनल खेलने वाली न्यूजीलैंड की टीम के 13 खिलाड़ियों को आगामी सीरीज के लिए चुना गया है। चोट के कारण विश्व कप से बाहर रहे माइकल ब्रेसवेल और तेज गेंदबाज एडम मिल्ने की टीम में वापसी हुई है। 34 वर्षीय मिल्ने ने अब तक 243 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 56 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं। वह एक साल से अधिक समय बाद न्यूजीलैंड की टीम में लौटे हैं। तेज गेंदबाजी आक्रमण में उनके अलावा लोकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जेमीसन और जैकब डफी जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। जाक फाउल्क्स और नाथन स्मिथ युवा तेज गेंदबाजों के रूप में टीम का हिस्सा हैं।
रचिन रवींद्र चोट के कारण बाहर
ऑलराउंडर रचिन रवींद्र दाएं कंधे के खिसकने के कारण टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। पिछले सप्ताह एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान उन्हें चोट लगी थी। उनके करीब छह सप्ताह में रिहैबिलिटेशन पूरा करने की उम्मीद है और वह चार नवंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
एलन-सीफर्ट की जोड़ी फिर साथ
टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले फिन एलन और टिम सीफर्ट एक बार फिर न्यूजीलैंड के लिए पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। दोनों पहली बार टी20 विश्व कप के बाद एक साथ शीर्ष क्रम में उतरेंगे। एलन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद शतक लगाया था। वहीं, सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन बनाए थे और न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला नौ विकेट से जीता था। सीफर्ट को ‘द हंड्रेड’ में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। उन्होंने 168 के स्ट्राइक रेट से 394 रन बनाए थे, जिसमें फाइनल में 38 गेंदों पर खेली गई 72 रन की मैच जिताऊ पारी भी शामिल थी। तेज गेंदबाज बेन सियर्स को टखने की चोट से उबरने के कारण चयन के लिए विचार नहीं किया गया है।
भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टी20 टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लोकी फर्ग्यूसन, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ।
और पढ़े  वनडे टीम घोषित: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेंगे रोहित-कोहली, केएल राहुल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, पंत का पत्ता कटा
  • Related Posts

    एशियाड में स्वर्ण से एक कदम दूर भारतीय महिला टीम: शेफाली-अट्टापट्टू के बीच दिखेगी टक्कर, संभावित प्लेइंग-11

    भारत का एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट में दबदबा बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन मंगलवार को होने वाले फाइनल में जुझारू श्रीलंका की टीम गत चैंपियन को कड़ी चुनौती…

    भारत ने दूसरे दिन जीते चार पदक: निशानेबाजों ने कराई चांदी, सुचिका ने एमएमए में दिलाया मेडल, टेटे में दिखा दम

    एशियन गेम्स के दूसरे दिन भी भारत ने पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। सोमवार को निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि भारत की मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) फाइटर सुचिका…