यूपी : कल्याण सिंह की हालत नाजुक, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जाना हालचाल..

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की हालत अस्थिर है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक उनके स्वास्थ्य की पल-पल निगरानी कर रही है। उनके स्वास्थ्य के लिहाज से आने वाले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं। मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनसे मुलाकात कर हालचाल जाना।
एसजीपीजीआई की ओर से मंगलवार सुबह साढ़े 10 दस बजे जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक कल्याण सिंह की हालत स्थिर नहीं है। शनिवार शाम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की ‘ऑक्सीजन थेरेपी’ शुरू की गई। सांस लेने में तकलीफ और बढ़ने पर रविवार शाम से उन्हें ‘नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन’ पर रखा गया है। बयान के मुताबिक पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान भी नियमित रूप से उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब तक कई बार उनका हालचाल लेने के लिए अस्पताल जा चुके हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी उनका हालचाल जाना। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उनसे मिल चुके हैं। बुधवार को रक्षा मंत्री एक बार फिर लखनऊ में होंगे और वह कल्याण सिंह से मिलने अस्पताल जाएंगे।

राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर 21 जुलाई को लखनऊ पहुंच रहे हैं। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश वर्मा व मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि राजनाथ सिंह बुधवार को 10.35 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मल्टी लेवल पार्किंग के सामने स्थापित स्व. लालजी टंडन की प्रतिमा का प्रात: 11 बजे अनावरण करेंगे। इसके बाद एसजीपीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश कल्याण सिंह से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे। इसकेबाद दोपहर में ही एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान कर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

और पढ़े  एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव: उपभोक्ता को 1 अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…