अयोध्या : कोविड प्रोटोकॉल के बीच मस्जिदों में अदा की गई नमाज

धार्मिक नगरी अयोध्या में कोविड प्रोटोकॉल के बीच अयोध्या के मस्जिदों में नमाज अदा कर दुआ पढ़ी गई और एक दूसरे के गले मिल कर बकरीद की मुबारकबाद दिया।अयोध्या मस्जिद कोटिया में इकबाल अंसारी ने भी गाइड लाइन का पालन करते हुए नमाज अदा कर दुआ मांगी कि कोरोना महामारी से देश दुनिया त्रस्त है, यह समाप्त हो।बकरीद के मौके पर नमाज़ अदा कर इकबाल अंसारी ने देश में शांति और इस महामारी की समाप्ति दुआ मांगी और कहा कि बकरीद का पर्व पूरे दुनिया में मनाया जाता है, और हमारे यहां कुर्बानी का रस्मो रिवाज है, जो कि पूरी दुनिया में दी जाती है, आज सुबह हमारे यहां नमाज अदा किया गया जिसमें देश और दुनिया के हिंदू मुस्लिम व सभी के लिए दुआ करते हैं। कि जो कोई मुल्क में परेशानियां हैं.समाप्त हो और यदि हमारा देश खुशहाल है तो हम भी खुशहाल हैं और कोरोना जैसी महामारी को लेकर आज पूरे देश दुनिया में लोगों ने दुआ किया कि यह समाप्त हो और किसी भी प्रकार से आपस में कोई विवाद ना हो, पूरे देश की जनता आपस में मिलजुल कर रहे कोई मत भेद न रहे किसी भी वर्ग हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी भाई भाई की तरह रहे। वही कहा कि आज कुर्बानी का दिन है साफ सफाई की होनी चाहिए। वही अपील किया है कि सरकार द्वारा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी ना हो सरकार की गाइडलाइन का पालन करें ऐसा कोई कार्य न करें जिससे हमारा पड़ोसी नाराज हो वह चाहे किसी भी बिरादरी का हो।

और पढ़े  करवाचाैथ की रात पति ने मनाई ऐसी खुशी, लहूलुहान कर दी पत्नी, महिला को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…