अयोध्या : पुलिस गस्त के नाम पर मस्त, चार- पांच जगहों पर चोरों ने किया हाथ साफ

अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने अपना कारनामा दिखाया है। जहां पुलिस गस्त के नाम पर मस्त है। आरोप है कि हफ्ते में 10 दिन के अंदर ही चार- पांच जगहों पर चोरों ने अपना हाथ साफ किया है।दरसअल मामला अयोध्या क्षेत्र के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निकट मौनी बाबा स्थित बालाजी हनुमान मंदिर के बगल बने कार्यालय के विष्णु पुरम कॉलोनी का है।जहां मंगलवार की देर रात्रि में चोरो ने ऑफिस का ताला तोड़कर मंदिर का दानपात्र से 25,000 से 30,000 रुपये LCD टीवी और गैस सिलेंडर उड़ा ले गए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने 112 नंबर डालकर किया. मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर कोतवाली अयोध्या में तहरीर देने की बात कह कर चली गई. निवासी पीड़ित अजय कुमार यादव ने बताया कि बीती रात उसके ऑफिस का सामान और मंदिर के दान पत्र का ताला तोड़कर 25,000 से 30,000 रुपए और एक LCD टीवी के साथ एक गैस सिलेंडर अज्ञात चोर उठा ले गए. जिसकी शिकायत डायल 112 सहित कोतवाली अयोध्या पुलिस से किया है.कोतवाली अयोध्या पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं।

और पढ़े  अयोध्या: माँ भुवनेश्वरी देवी वैष्णो धाम मंदिर में गूंजी देवी भागवत की महिमा, विधायक गोरखनाथ बाबा ने लिया शिव विवाह का आनंद
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…